झारखंड के पलामू में 2 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने रखा था 50 हजार रुपये का ईनाम

पलामू, झारखंड। झारखंड के पलामू में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पुलिस ने 73 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 2 बच्चों संग गायब मां को खोज निकाला है। मामला जिले के नावाबाज़ार थाना क्षेत्र के कंडा का है। मिथिलेश चन्द्रवंशी ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सपना देवी 26 वर्ष गत 19 अक्टूबर 2021 को 2 बच्चों के साथ गायब हो गई। परेशान पति ने पत्नी की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला ने प्रेम संबंध में पड़ कर पति को छोड़ दिया था। वह पलामू से भागकर बिहार के भागलपुर में नाम बदलकर एक घर में आराम से रह रही थी। पुलिस महिला को अपने साथ पलामू लेकर आई।

दरअसल नावाबाज़ार थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आश्चर्य में पड़ गई थी। पुलिस को भी इस बात का कोई अंदेशा नहीं था कि 2 बच्चों की मां अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ प्रेमी संग रहने के लिए फरार हो सकती है। पुलिस इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रही थी। लिहाजा महिला की खोजबीन के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी । तकनीकी और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बिहार पहुंची। पता चला कि महिला भागलपुर के आदर्श कॉलोनी में एक घर में नाम बदल रह रही थी। थाना प्रभारी लालजी यादव ने बताया कि जिस घर में महिला रह रही थी उसके मालिक संजीव कुमार सहित तीन लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि सपना का प्रेम किसी दूसरे पुरुष के साथ रहा था। 19 अक्टूबर को सपना अपनी सास के साथ घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके साथ बच्चे अक्षय व त्रिशा भी थे। पहले पंडवा में ब्यूटी पार्लर गई। फिर बाना बाज़ार आई। सास जब खरीदारी में व्यस्त थी।उसी वक्त सपना बच्चों के साथ गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। धीरे-धीरे 73 दिन गुजर गए। आखिरकार पुलिस को इस केस को सुलझाने में सफलता मिल गई।

 

About Post Author

You may have missed