राष्ट्रवाद के चक्कर में सबसे अधिक कुर्बानी कायस्थ समाज को देना पड़ा है : राजेन्द्र कर्ण

पटना। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्र को विकसित बनाने में और राष्ट्रवाद के चक्कर में कायस्थ समाज को ही सबसे अधिक कुर्बानी देना पड़ रहा है। एक समय लोकसभा में 50-60 और बिहार विधान मंडल में 30 से अधिक सदस्य हुआ करते थे, परंतु आज दोनों जगह पर 10 की संख्या भी नहीं पहुंचती है। वे कंकड़बाग में अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता मिशन की बिहार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने की।
वहीं छत्तीसगढ़ से आये संगठन महामंत्री रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर हम कमजोर तो पहले ही हो चुके थे, परन्तु राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति में भी हमारे पर काटे जा रहे हैं। कायस्थों के नाम पर आज कार्यरत संगठन कायस्थों को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के बजाय अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने में लगे है।
मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन शनै-शनै आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने कहा कि मिशन देश और विश्व के कई देशों में अपनी मजबूती से प्रसार कर रही है। जल्द ही कायस्थों के हित में यह संगठन अपना मुकाम छुएगा। इस मौके पर केबी लाल ,संजय कुमार, राजेन्द्र दास, संजीव कुमार, बंदना सिन्हा, अनुपमा कुमारी, सुलभा सिन्हा, चंचला सिन्हा आदि उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed