मास्को से दिल्ली आ रही विमान की खबर से मचा हड़कंप, आईजीआई हवाई अड्डा पर अलर्ट जारी

दिल्ली। रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप की स्थिति बन गई। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद जांच जारी है। अच्छी बात यह है कि सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी भी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में बम की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अब भी उड़ान की जांच की जा रही है। उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था। जब कि रात 3:20 बजे मास्को से टर्मिनल 3 (टी3) के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में 11:15 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है।
विमान की जांच जारी
दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस अब तक यह नहीं बताया है कि विमान में बम की सूचना होने की जानकारी किसने दी। बताया जा रहा है कि विमान में बम होने की जानकारी देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। वही विमान के लैंड होते ही सभी क्रू के सदस्यों और सवार यात्रियों सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली ने आधिकारिक बयान में कहा है कि विमान की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विमान में बम की जानकारों को लेकर कुछ देर में दिल्ली पुलिस कोई बयान जारी कर सकती है।

About Post Author

You may have missed