राज्य में मॉनसून ने दी पहली दस्तक : इन इलाकों में हुई झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में पुरे प्रदेश में बदलेगा मौसम

पटना। बिहार के लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए मॉनसून का बेसब्री से इंतजार था, जो की अब ख़त्म हो गया हैं। बता दे की प्रदेश के कई जिलों में आज मॉनसून ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों से राज्य में मॉनसून का आगाज हुआ है। इस मॉनसूनी बारिश में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में एकसाथ वर्षा हुई हैं। वही मानसून का प्रभाव किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और सुपौल जिलों में देखने को मिल रहा है। इस साल भी मानसून ने अपने सामान्य आगमन तिथि 13 जून को राज्य में दस्तक दे दी है। अगले 4-5 दिनों के दौरान बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल है।

इसके बाद बताया जा रहा हैं की इस वर्ष भी मानसून ने अपने सामान्य आगमन तिथि के समय राज्य में दस्तक दे दी है। अब अगले 4-5 दिनों के दौरान पूरी ताकत के साथ मॉनसूनी हवाएं बादलों को साथ लेकर उत्तरी-पूर्वी बिहार की तरफ आगे बढेगा। वही इस बार प्रदेश में सामान्य से कुछ अधिक बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

About Post Author

You may have missed