PATNA : जदयू से अलग होते ही कुशवाहा का दिखा मोदी प्रेम, कहा- 2024 लोकसभा चुनवा में नरेंद्र मोदी के सामने कोई विकल्प नहीं
पटना। बिहार के राजनीति इन दिनों गरमाई हुई हैं। बता दे की जदयू से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी बनाई है। नई पार्टी बनाने के साथ ही कुशवाहा का मोदी प्रेम देखने को मिला है। वही उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष एकजुट नहीं है। ऐसे में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चेहरा खड़ा हो ही नहीं सकता है। वही जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब जदयू में वापस आने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। हां व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार अगर खून भी मांगे तो हम उनके लिए खड़े हैं। वही उन्होंने आगे कहा की जदयू के कई बड़े नेता मेरे साथ हैं। वही जब मीडिया कर्मी ने पूछा की ललन सिंह तो कह रहे है की उपेंद्र कुशवाहा के साथ जदयू का कोई बड़ा नेता नहीं गया हैं। तो फिर कुशवाहा ने कहा की सही समय आने दीजिए सब पता चला जाएगा।