मुंगेर में मोदी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा : कांग्रेस नेता एक दिवसीय धरना बैठे, केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में शनिवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना किया है। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं। वही इस धरना प्रदर्शन से पहले शहर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से लोकतंत्र बचाव सत्याग्रह रैली कांग्रेस MLC समीर सिंह और जमालपुर विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। शहीद स्मारक के पास धरना पर बैठे कांग्रेस MLC समीर सिंह ने BJP पर जमकर निशाना साधा। वहीं धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति के नाम का आवेदन DM को सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में राहुल गांधी को वापस लाएंगे, भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकेंगे। वही जमालपुर विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि देशवासियों की कीमत पर अपने अरबपतियों दोस्तों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की मोदी सरकार सरकार की नीतियों से पूरे देशवासी खासकर मध्यम वर्ग के लोग चिंतित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अडानी समुह को आर्थिक लाभ पहंचाने के कारण देश के करोड़ों खाता धारकों के LIC और SBI में जमा राशि पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने सभा को संबोधिक करते हुए कहा कि मोदी के दिन अब लद गए हैं। साल 2024 में मोदी जाएंगे, इसका संकेत आपने देख लिया है। जिस ढंग से राहुल गांधी से मिलकर नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे नेता देश को बचाने और मोदी को उखाड़ने के लिए मंत्रणा करने लगे है। यह संकेत मिलने लगा की अब मोदी के दिन लद गए है। वही आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते थे कि झोला उठाकर चल देगें। 2024 में सही में वे झोला उठा कर चल देगें। राहुल गांधी को लेकर कहा कि दूसरे दलों के विषय में तो नहीं जानते पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को ही अपना नेता मानते हैं। कहा कि वह राहुल गांधी को ही PM के रूप में देखना चाहते हैं। वही इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

About Post Author

You may have missed