October 24, 2026

नालंदा में अजीबोगरीब मामल : भाई के ससुराल गए युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर की पिटाई, पार्टी का था आयोजन, पुलिस ने बचाई जान 

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। वही गनीमत यह रही कि पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई। जिससे उसकी जान बच सकी। वही जख्मी परवलपुर प्रखंड के निश्चलगंज निवासी आशीष कुमार बताया जा रहा है। वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया की युवक अपने भाई के ससुराल नालंदा थाना इलाके के शोभीबीघा गांव आया हुआ था। जहां उसकी भाभी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। वही उन्होंने बताया की रात भर रहने के बाद किसी बात को लेकर भाई के साला से कहासुनी हुई थी।

वही इसके बाद वह वहां से पैदल ही घर लौट रहा था। वही इसी बीच राणा बीघा गांव के समीप उसे लगा कि 2 बाइक सवार उसका पीछा कर रहे है। जिसके बाद वह एक घर में छिपने लगा। वही घर में उसे छिपता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे और उसे पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ दवा और एक चाकू बरामद हुआ। जिसके बाद ग्रामीण उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई करने लगे। वही थानाध्यक्ष ने बताया की युवक थोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है। वही जख्मी युवक के परिजन को बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया गया है। बच्चा चोर की कहीं से पुष्टि नहीं हुई है।

You may have missed