अररिया : मेले में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाश युवकों ने लड़कियों को पीटा, कई घायल, मामला दर्ज

अररिया। बिहार के अररिया में जहां कुछ लड़कियां डिजनीलैंड मेला घूमने गईं थी। इस दौरान वे झूले पर चढ़ रहीं थीं। अचानक वहां कुछ युवक आए और झूले पर चढ़ने के दौरान हुए विवाद में लड़कियों को पीट दिया। घटना के बाद कई युवतियां घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद पीड़ितों ने जोकीहाट थाना पहुंचकर आवेदन दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ मेले में झूले पर चढ़ने के दौरान स्थानीय युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने लड़कियों और महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इसमें कई महिलाएं और लड़कियां घायल हो बताई जा रही है।

सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इलाज के बाद सभी पीड़िता जोकीहाट थाना पहुंची और आवेदन देकर न्याय मांगा। घटना को लेकर पीड़ित परिवार के रिश्तेदार ने बताया कि मेला घूमने के बाद झूला चढ़ने के दौरान कई युवक उनके लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो वो लोग मारपीट पर उतारू हो गए, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट लगी है।

About Post Author

You may have missed