पटना के मेयर पद के लिए विनीता बिट्टू सिंह ने किया नामांकन : मेगा रोड शो-जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान

पटना। पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए विनीता बिट्टू सिंह ने विशाल रोड शो में हजारों समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन दाखिल किया। विनीता बिट्टू सिंह पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव की रणभेरी बजने के काफी पहले से सक्रियता के साथ चुनाव अभियान में लगी हुई थी। आज विनीता बिट्टू सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ मेगा रोड शो आयोजित किया। पुनाइचक स्थित अपने आवास से निकलकर हजारों समर्थकों के हुजूम तथा जीत के जयकारों के साथ विनीता बिट्टू सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए निकलीं। प्रशासन के द्वारा घोषित निर्वाचन संबंधी तमाम नियमों के तहत नामांकन दाखिल किया गया। विनीता बिट्टू सिंह पटना के कद्दावर हस्ती तथा समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की धर्मपत्नी है। अभी तक पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों में विनीता बिट्टू सिंह के द्वारा जनसंवाद तथा पदयात्रा का आयोजन किया जा चुका है।

वही नामांकन के दौरान उनके पति रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह तथा हजारों की संख्या में उत्साहित समर्थक शामिल थे। बड़ी संख्या में वाहनों की काफिले के साथ नामांकन यात्रा निकाली गई थी। जहां तक जुलूस के अनुमति थी। उन निर्देशों का पालन किया गया। विनीता बिट्टू सिंह ने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में उतरी हैं। वही उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पटना नगर निगम को मेयर के तौर पर एक ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है। जो अपने अधिकार क्षेत्र के सभी संभावनाओं और संसाधनों का सदुपयोग कर पटना को अर्बन मॉडल ऑफ गवर्नेंस के तहत विश्व में सबसे बेहतरीन शहरों की सूची में शामिल करा सके। वही उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य पटना महानगर की जनता को सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन का अधिकार उपलब्ध कराना है। मेयर चुनाव को लेकर विनीता बिट्टू सिंह पटना के लगभग सभी वार्डों में लगातार दौरा कर रही हैं।

वही उन्होंने कहा कि विभिन्न इलाकों से मिल रही फीडबैक से यह स्पष्ट हो रहा है कि पटना नगर निगम के निवासियों के साथ बेहद अन्याय हुआ है। नगर निगम को हर एक प्रकार का टैक्स अदा करने के बावजूद आम जनों को जितनी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उसकी तुलना में एक चौथाई भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में नगर निगम के कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। अगर लोक लुभावने स्लोगन के जगह लोक कल्याणकारी नीतियां बनाई जाए। तो पटना के आम जनों के समस्याओं का निदान संभव है। नामांकन के दौरान विनीता बिट्टू सिंह पूरे आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। हजारों की संख्या में जुटे विनीता बिट्टू सिंह के समर्थकों के जिंदाबाद के नारों से पटना की सड़कें गुंजायमान हो गई थी।

About Post Author

You may have missed