पटना के सभी ओपन मैनहोल की जून तक होगी मरम्मत, नगर निगम ने निर्धारित किया लक्ष्य

पटना। नगर निगम की ओर से फरवरी तक सारे ओपन मैनहोल को ढकने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हुआ है। अब इसकी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पटना नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सदस्य आशीष सिन्हा ने कहा कि जून तक शहर के सभी खुले एवं टूटे ढक्कन वाले मैनहोल और कैचपिट की मरम्मत कर पटना नगर निगम ओपेन मैनहोल फ्री सिटी घोषित कराने की तैयारी में है। इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। पटना नगर निगम देश का पहला निगम बनेगा जो ओपन मैनहोल फ्री रहेगा। निगम की अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया गया है कि वह एक नई सूची तैयार करें। जिससे जानकारी मिल सके कि कितने स्थानों पर मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद सभी अंचलों में मैनहोल का सर्वे शुरू हो गया है। इसमें वार्ड के सफाई निरीक्षक का सहयोग लिया जा रहा है। वार्ड पार्षदों की राय के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। आम लोग भी अपने वार्ड को ओपन मैनहोल फ्री बनाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।

About Post Author

You may have missed