राजद में कुछ लोग अपनी मानसिक स्थिति खोकर इस प्रकार के बयान दे रहें हैं : उमेश कुशवाहा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार हमलावर हैं। उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ-साथ आरजेडी के एक और विधायक विजय कुमार मंडल का नाम जुड़ गया। हालांकि अगले दिन ही विजय मंडल ने अपना सुर बदल लिया। कल तक विरोध में बोलने वाले विजय मंडल अचानक नीतीश कुमार का गुणगान करने लगे। राजद विधायकों के इस रुख पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि इन लोगों का दिमाग काम नहीं कर रहा है। वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी कहा कि कुछ लोग दिमाग से क्रैक होते हैं। मानसिक स्थिति खो बैठते हैं। बोलना कुछ रहता है बोलते है कुछ। ऐसे लोगों को हम नोटिस नहीं लेते। आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व इन पर बहुत जल्द कार्रवाई करेगा। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सुधाकर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग होते ही क्रैक हैं। वे अपनी मानसिक स्थिति खो बैठते हैं बोलना कुछ रहता है बोलते कुछ और हैं। ऐसे लोगों को हम नोटिस में ही नहीं लेते हैं। ऐसे लोगों पर आरजेडी जल्द कार्रवाई करेगी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 में परिवर्तन होगा : उमेश कुशवाहा
वही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 में परिवर्तन होगा। भाजपा हटाओ देश बचाओ को लेकर विपक्ष गोलबंद हो रहा है। भाजपा के लोगों के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा वाले अनर्गल बयानबाजी करते रहते है। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने और अपनी रोटी सेकने में भाजपा के लोग माहिर है। जब से नीतीश जी ने बिहार में सत्ता संभाली तब से बिहार में विकास कार्य हुआ। यह बात सभी जानते है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चहूंमुखी विकास इनके नेतृत्व में हुआ है। महागठबंधन दल के नेताओं की भी आस्था नीतीश कुमार में है। बिहार का विकास हो रहा है भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है। बीजेपी आरक्षण विरोधी है। हमारे नेता नीतीश कुमार जी को आज पूरा देश उम्मीद के साथ देख रहा है। 2024 में केंद्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा भाजपा की चाल जनता समझ चुकी है और जल्द ही सबक सिखाएंगी।
कुछ लोगों का दिमाग काम नहीं कर रहा है, फिर भी ये हमारे परिवार के सदस्य हैं : जमा खान
वही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने राजद विधायक सुधाकर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों का दिमाग काम नहीं कर रहा है। फिर भी ये हमारे अंग है परिवार के सदस्य हैं। क्या बोल रहे हैं उन्हें खुद नहीं मालूम। कुछ भी बोलने का माइनिया हो गया है लगातार बोलते रहते हैं। जमा खान ने कहा कि परिवार में जब कुछ लोग बिगड़ जाते है तो समय दिया जाता है समझा जाता है। उन पर पार्टी के शीर्ष नेता कार्रवाई करेंगे। जमा खान ने कहा कि महागठबंन बिहार में मजबूती के साथ खड़ा है। जमा खान और उमेश कुशवाहा बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सड़क छाप कहे जाने के बयान की निंदा करते हुए जमा खान ने सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि सुशील मोदी सीनियर नेता हैं इसलिए उनकी इज्जत करता हूं वे अपनी बात को वापस ले। इस तरह की शब्दों का प्रयोग ना करे।

About Post Author

You may have missed