बिहार बोर्ड ने लगातार पांचवी बार सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बनाया रिकॉर्ड; 83.70 फ़ीसदी बच्चे पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पटना। परीक्षार्थियों के लंबे समय से चल रहे इंतजार को मंगलवार को बिहार बोर्ड ने समाप्त किया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। रिजल्ट होने के समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर समेत अन्य वाद्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। 1 फरवरी से 11 फरवरी तक ये परीक्षा ली गई थी। बिहार बोर्ड हर वर्ष सबसे पहले बोर्ड रिजल्टा जारी करने का रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की हैं और रिजल्टै भी सबसे पहले जारी किया हैं। ये 5वीं बार है जब बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बोर्ड की मुख्य बिल्डिंग में इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया है। 83.प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस, आर्ट्स और कार्मस में छात्राएं टॉपर रहीं।
इंटरमीडिएट के रिजल्ट में रहा लड़कियों का जलवा, तीनों संकायों में में लड़कियां बनी टॉपर
इंटर का रिजल्ट में कुल 83.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछली बार से 3.55% ज्यादा है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 साल 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछली बार से रिजल्ट 3.55% ज्यादा है। सबसे अधिक पास होने वालों में 47% फर्स्ट डिवीजन वाले हैं। प्रदेश टॉपर साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन हैं। उन्हें 94.8% (474 मार्क्स) अंक मिले हैं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल 13 साल 4 हजार 586 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 स्टूडेंट पास हुए हैं। तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही वर्ग में लड़कियों ने बाजी मारी है। 472 नंबर लाकर सांइस में आयुषी नंदन, 475 नंबर हासिल कर आर्ट्स में मोहद्दसा और 475 नंबर के साथ कॉमर्स की टॉपर सौम्या शर्मा हैं।
13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म
इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,586 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 6,31,563 छात्राएं और 6,73,023 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल शामिल छात्र-छात्राओं में 10 लाख 91 हजार 948 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम अपलोड करने का समय आज दोपहर दो बजे का दिया गया था, लेकिन दो बजे से बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो गई है।
123 केंद्र पर हुई थी कॉपियों की जांच
24 फरवरी से 123 केंद्रों इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच हुई थी। क़पियों की जांच के लिए कुल 20427 प्रधान परीक्षक और परीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 6944777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कंप्यूटर कर्मियों चेकर और मेकर के लिए 1599 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था।

About Post Author

You may have missed