October 27, 2026

PATNA : पालीगंज पुलिस ने किया वाहन लुटेरा गैंग के दो अपराधियो को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

पटना,पालीगंज। बुधवार को पालीगंज पुलिस ने पीछा कर थाना क्षेत्र के महाबलीपुर बाजार के पास सड़क से एक स्कार्पियो का पीछा कर एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ वाहन लुटेरा गैंग के दो अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पालीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाहन लुटेरा गैंग के कुछ अपराधी उजले रंग के स्कार्पियो में सवार होकर पालीगंज इलाके में घूम रहा है। जिसकी सूचना पाकर पुलिस सतर्क हो गयी तथा जगह जगह पर वाहन जांच शुरू कर दी। उसी दौरान धरहरा मोड़ के पास पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख एक उजले रंग की स्कार्पियो तेजी से भागने लगी। जिसे देख पुलिस ने पीछा करते हुए उस स्कार्पियो को पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर बाजार के पास सड़क पर घेर लिया। वही मौका पाकर स्कार्पियो में सवार पांच लोगों में से तीन लोग एक बैग लेकर भाग निकला। वही पुलिस ने जांच के दौरान उस स्कार्पियो से दो अपराधियो को एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।। वही गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मसौढ़ी थाना के संतोष कुमार व जहानाबाद जिले के कमलेश कुमार के रूप में हुआ। इस मामले की पुष्टि करते पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी लूट, चोरी, डकैती व हत्या के जुर्म में पहले भी जेल जा चुका है।

You may have missed