मोकामा व गोपालगंज उपचुनाव में लोजपा (रामविलास) नहीं उतरेगें अपने उम्मीदवार, नीतीश महागठबंधन के खिलाफ बटन दबाएगी लोजपा : चिराग पासवान

नई दिल्ली। बिहार के 2 विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसका ऐलान सोमवार को कर दिया। दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने बताया कि मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में चर्चा हुई। वही इस चर्चा के बाद पार्टी ने फैसला किया है कि इन दोनों सीट पर उपचुनाव में लोजपा (रामविलास) अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। चिराग से जब यह सवाल किया गया कि पार्टी किस गठबंधन का समर्थन करेगी, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करते रहे हैं।

ऐसे में उनकी पार्टी उस गठबंधन का समर्थन नहीं करेगी, जिस गठबंधन में नीतीश कुमार शामिल होंगे। बताते चले कि मोकामा सीट से BJP ने बाहुबली नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सोनम देवी का मुकाबला RJD की प्रत्याशी नीलम देवी से है। नीलम देवी RJD के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। एक मामले में अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के बाद उनकी विधायकी चली गई और मोकामा सीट खाली हो गई। वहीं गोपालगंज से BJP की उम्मीवार कुसुम देवी हैं। बता दे की कुसम देवी दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी हैं। उनका मुकाबला RJD के मोहन गुप्ता से है। बता दे की BJP के विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन से गोपालगंज सीट खाली हो गई।

About Post Author