PATNA : त्योहारों को देखते हुए CM नीतीश ने दिया राज्यकर्मियों को दिवाली का तोफा, 20 अक्टूबर को ही मासिक वेतन का भुगताल

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। बता दे की नीतीश कुमार ने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए इस बार सभी कर्मचारियों को 20 अक्टूबर को वेतन का भुगताल कर दिया जाएगा। बता दे की इसकी जानकारी वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को दी। बताते चले कि रौशनी का त्योहार दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ अक्टूबर माह में ही है। आने वाले 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। वहीं 4 दिवसीय छठ पूजा नहाय खाय के साथ 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 31 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका समापन हो जाएगा।

About Post Author