BIHAR : लोजपा (रा) ने जिला सह प्रभारियों की सूची जारी की

पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रदेश के जिला सह प्रभारियों की नई सूची जारी की है। जिसमें 41 प्रदेश पदाधिकारियों पर भरोसा जताया है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के प्रदेश महासचिव सौरभ पांडेय को सीवान, साजेश कुमार पासवान को सारण (छपरा), विनीता सिंह को सीतामढ़ी, नित्यरंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह को मुजफ्फरपुर, रामकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू को नवादा, डॉ. मो. इन्तखाब आलम को मधुबनी, कुमारी अर्चना उर्फ बेबी यादव को भागलपुर, गजेन्द्र मांझी को पटना पश्चिमी, जॉन मिल्टन पासवान को मुंगेर, डॉ. रणविजय सिंह को गया, ईश्वर पासवान उर्फ लाठी सिंह को खगड़िया, डॉ. मृणाल शेखर को कटिहार, नंदलाल पासवान को शेखपुरा, धीरेन्द्र शर्मा उर्फ धीरू शर्मा को जहानाबाद, जगदीश पासवान को कैमूर, कमलेश शर्मा को औरंगाबाद, संजय पासवान को समस्तीपुर, रणविजय चौधरी को गोपालगंज, आलोक कुमार चौधरी को शिवहर, चंदन कुमार पासवान को भोजपुर (आरा), संगीता तिवारी को बांका, संजय कुमार मंडल को लखीसराय, कुमार विवेक आनंद को मधेपुरा, सोनू मुखिया को पश्चिम चंपारण (बेतिया), रीता गहलौत को अरवल, कैप्टन नंदकुमार पासवान को दरभंगा, नर्वदेश्वर तिवारी को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), कामेश्वर कुमार सिंह को वैशाली, सुरेश भगत को पूर्णिया, प्रसादी पासवान को बेगुसराय, राजेश भट्ट को नालंदा, रामाश्रय शर्मा उर्फ पुण्देव शर्मा को रोहतास, रविन्द्र पासवान को नवगछिया, प्रभाकर ठाकुर को सहरसा, प्रदीप कुमार ठाकुर को किशनगंज, राजीव कुमार ठाकुर को अररिया, राष्ट्रपति पांडेय को जमुई, संजय चौधरी को पटना पूर्वी, अशोक कुमार मिश्र को बगहा, रतन पासवान को सुपौल एवं सुरेश पासवान को बक्सर जिले के लिए मनोनित किया गया है।
मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी संजय रविदास, वरीय नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, संजय सिंह, भुवनेश्वर पाठक, अजय कुशवाहा, अशरफ अंसारी, सरिता पासवान समेत सभी नेताओं ने बधाई दी।

About Post Author

You may have missed