आगामी लोस-विस चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी लोजपा (रामविलास), हुलास पांडेय के नेतृत्व में बैठक

पटना।लोजपा-(रा) अपने मिशन 2024-2025 के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया है। इसी उद्देश्य से पार्टी के संसदीय बोर्ड का विस्तार जिला,प्रखण्ड और पंचायत स्तर तक किया जा रहा है।
पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित संसदीय बोर्ड के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है उनकी जिम्मेवारी है कि पार्टी और संगठन को गांव-गांव तक पहुँचाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट डॉक्यूमेंट विजन को आम जनता के बीच प्रचारित और प्रसारित करें। सबल संगठन से ही सरकार बनाने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है। इसी लिए 2024 और 2025 के चुनाव की तैयारी में अभी से काम शुरू किया है।
आज अनिकेत कुमार उर्फ अंकित सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समर्पण के काम करने का आहवान किया।
आज के कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. दीपक कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, पार्टी के प्रदेश सचिव संजय चौधरी, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, सह प्रभारी सुरेश पासवान शामिल थे।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

About Post Author

You may have missed