BIG BREKING : कानून मंत्री कार्तिक मास्टर के अरेस्ट वारंट पर मिला हुआ हैं NO Coercive, अभी नही होगी गिरफ्तारी

पटना। बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह से बिहार के नए कानून मंत्री के अरेस्ट वारंट पर सियासी बवाल मचा हुआ है जिसको लेकर विपक्ष भी पूरी तरह से बिहार के नए महागठबंधन सरकार पर हमलावर है। हालांकि जब आज इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी फिलहाल इस विषय पर कुछ भी नहीं मालूम। वही अभी मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कानून मंत्री कार्तिक मास्टर पर दर्ज अपहरण के केस में उन्हें आगामी 01 सितंबर 2022 तक दानापुर की एक अदालत से राहत के रूप में NO Coercive मिली हुई है कोर्ट के फैसले के अनुसार 1 सितंबर 2022 तक कार्तिक मास्टर की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। हालांकि अब इस मामले में कार्तिक मास्टर की गिरफ्तारी तभी होगी जब कोर्ट के द्वारा नया अरेस्ट वारंट जारी किया जा सकेगा। जारी आदेश पत्र में इस बात का साफ-साफ जिक्र है कि 1 सितंबर 2022 से पहले एक मास्टर की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि यह मामला राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग केस का हैं। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी हैं जिनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया हुआ है। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है।

About Post Author

You may have missed