जमुई में भूमि विवाद को लेकर मारपीट : 10 डिसीमल भूखंड के लिए दो गुटों आपस में भिड़ें, आधा दर्जन से अधिक घायल

जमुई। बिहार के जमुई जिलें के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा गांव में 10 डिसमिल भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। वही एक पक्ष से 6 तो दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद गिद्धौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा गांव निवासी सुभाष सिंह और किशोर सिंह के बीच 10 डिसमिल जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। वही विवादित जमीन पर सुभाष सिंह सोमवार को दीवार लगा रहा था। इसका विरोध किशोर सिंह, नीरज कुमार सहित अन्य लोगों ने किया तो सुभाष सिंह, नीतीश कुमार, गगन कुमार, मनीष कुमार, शिवकुमार सहित अन्य द्वारा मारपीट की जाने लगी। वही देखते ही देखते दोनों पक्ष की ओर से जमकर लोहे का रॉड और लाठी-डंडे चलने लगे। वही इस मारपीट में एक पक्ष से प्रमिला देवी, चिंता देवी, नीरज कुमार, धीरज कुमार, मुन्नी देवी, किशोर सिंह घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से भी 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद गिद्धौर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की गई। आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed