पटना के खुसरूपुर के सरिया फैक्ट्री में मिला मजदूर का शव, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, इन पर लगाया हत्या का आरोप

पटना । खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा में सरिया फैक्ट्री में मजदूर का शव मिला। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोकुल स्टील प्लांट के मशीन से निकलने वाले गर्म पानी के हौद से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर का शव मिला।

मृतक की पहचान इशोपुर गांव के पिंकू कुमार (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सरिया फैक्ट्री से मजदूर की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जब शव को देखा वे गुस्सा गए और हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाया है।

हंगामे की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई है। गुस्साए ग्रामीण मृतक का परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद फैक्ट्री के सभी मजदूर और कर्मी फरार हो गए।

मृतक के भाई ने बताया कि मृतक पिंकू कुमार की नाइट ड्यूटी थी जिसके लिए वह रात आठ बजे फैक्ट्री में पहुंचा था। और आज सूचना मिली कि पिंकू फैक्ट्री में नहीं हैं।

सुबह फैक्ट्री के जल संचायक के पास मृतक का चप्पल बरामद किया। इसके बाद टैंक से जब पानी निकाला गया। तब उसमें से उसका शव मिला। परिजनों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या कर टैंक में डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस इस पूरे मामले की हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है।

 

About Post Author

You may have missed