बिहार : मुंगेर में मकान का छत गिरने से मजदूर की गई जान, पुराने मकान का छत तोड़ने के दौरान हादसा

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में पुराने मकान का छत तोड़ने के क्रम में मकान के मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई। वही बताते चले की घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर गांव में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड कल्यानचक निवासी राजेन्द्र दास का पुत्र धर्मवीर दास रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार एक पुराने मकान का छत तोड़ने का कार्य कर रहा था। वही तभी छत का मालवा उस पर गिर पड़ा। वही छत गिरने से वो मलवे के नीचे दब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही कुछ गिरने की आवाज सुन आस पास के लोग वहां पर पहुंचे। तो धर्मवीर को मलवे के निचे दबा पाया तो ग्रामीणों ने उस मलवे के नीचे से निकाला। परन्तु मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। वही इसके बाद ग्रामीणों ने बात की सूचना पुलिस को दे दी। वही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर उसका पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

About Post Author

You may have missed