कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : नीलाभ को समर्थन करने की भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने की घोषणा, BJP और JDU की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में VIP उम्मीदवार नीलाभ कुमार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने समर्थन देने की घोषणा की है। बता दे की फ्रंट की बुधवार को हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। बता दे की मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है जो भूमिहार जाति से हैं। वही कुढ़नी में भूमिहार मतदाताओं की प्रभावशाली संख्या है। ऐसे में फ्रंट के नीलाभ को समर्थन करने की घोषणा से VIP को बड़ी मजबूती मिलने की संभावना है। वही फ्रंट के पदाधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वीणा शाही, सुधीर शर्मा, डॉ। श्यामनंदन शर्मा, धर्मवीर शुक्ला आदि उपस्थिति में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने नीलाभ को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वही उन्होंने कहा कि फ्रंट का हमेशा से मानना रहा है कि जो हमारी जाति के लोगों को सम्मान देगा उसे हम सम्मान देंगे। फ्रंट ने इसके पहले भी बोचहाँ और मोकामा में अपनी ताकत का अहसास कराया था। एक बार फिर से हम कुढ़नी में फ्रंट की ताकत दिखाएंगे।

नीलाभ को भूमिहार जाति के सभी मतदाताओं का समर्थन सुनिश्चित करने के लिए फ्रंट लगातार चुनाव प्रचार करेगा। वही बता दे की कुढ़नी में BJP ने वैश्य समुदाय से आने वाले केदार गुप्ता को और JDU ने मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। BJP और JDU दोनों भूमिहार वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने की जुगत में लगे है। वही इस बीच मुकेश सहनी ने VIP से भूमिहार नीलाभ को उम्मीदवार बनाकर दोनों दलों की चिंता बढ़ा दी है। अब भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के समर्थन करने से नीलाभ की ताकत और ज्यादा बढ़ जाने की संभावना है। वही बता दे की कुढ़नी में भूमिहार सहित सवर्ण मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा करीब 45 हजार है। वहीं कुल 3।11 लाख मतदाताओं वाले कुढ़नी में सहनी समाज के मतदाता करीब 25 से 30 हजार हैं। ऐसे में अगर इन 2 जातियों ने नीलाभ को जमकर समर्थन कर दिया तो यह BJP और JDU दोनों की मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

About Post Author

You may have missed