कांग्रेस ने मनाई बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 135वीं जयंती

पटना। आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की 135वीं जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके जीवन को आदर्श बताते हुए राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता रहे हैं और देश की आजादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के नेता रहे हैं। उन्होंने बिहार के विकास को राह प्रदान किया। वहीं विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू का योगदान अविस्मरणीय है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आजादी के लड़ाई में देश को दिशा देने वाले नेताओं में से एक रहे हैं।
जयंती कार्यक्रम में ब्रजेश पांडेय, विधायक संतोष मिश्रा, लाल बाबू लाल, धनंजय शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, ज्ञान रंजन, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ल, उमेश राम, मृणाल अनामय, निशांत सिन्हा, अरविंद लाल रजक, उदय शंकर पटेल, दुर्गा प्रसाद गुप्त, निरंजन कुमार, रिपु दहन शर्मा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed