September 16, 2026

किसान मोर्चा ने किया किसान कन्याओं का पूजन

पटना सिटी। शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से फतेहपुर दुर्गा मंदिर में 21 किसान कन्याओं का पूजन किया गया। सभी कन्याओं को मां की चुनरी, फल, पुष्प प्रदान कर आरती उतारी गई।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि कन्या पूजन कर हमने किसानों की समृद्धि की कामना की है। किसान इस समय सूखा से पीड़ित हैं। इसलिए विपरीत परिस्तिथियों से उबारने में उन्नत खेती के लिए मां से आराधना की गई। कन्या पूजन के अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, सुरेश सिंह पटेल, राजू सिंह, जोगिंदर यादव, ओंकार प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, ज्ञानू सिंह, मनोज यादव, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। नवरात्र के प्रथम दिन किसान मोर्चा ने कलश की स्थापना की थी।

You may have missed