मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन, 67 साल की उम्र ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी शो ‘उड़ान’ की फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी नहीं रहीं। 67 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 90 के दशक में कविता ने दूरदर्शन के बेहद पॉपुलर सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। कविता चौधरी के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कविता चौधरी पिछले तीन-चार दिनों से अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार की रात उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। कविता चौधरी कुछ सालों से कैंसर से भी जूझ रही थीं। बता दें कि ‘उड़ान’ सीरियल दूरदर्शन पर 1989 में टेलीकास्ट हुआ था। कविता ने इस शो का मुख्य किरदार निभाया था वहीं शो का लेखन और निर्देशन किया था। ये शो उनकी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था, जो किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं। एक्ट्रेस के निधन की खबर से फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं।
दर्शकों को याद आए बीते दिन
कविता के निधन की खबर से 80 के दशक में उनका सीरियल देखने वाले दर्शक दुखी हैं। एक व्यूअर ने कमेंट किया है, जब हम बच्चे थे तब यह हमारी हीरो थीं। एक ने लिखा है, वह 80 के दशक में हमारे वक्त की एक्ट्रेस थीं, बहुत ही ग्रेसफुल एक्ट्रेस रही हैं। एक और ने लिखा है, ये तो वही है ना उड़ान वाली, बचपन में इनका सीरियल देखते तो सोचते थे कि हम भी ऐसे ही बनेंगे। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे।
कविता ने निभाया था बहन का रोल
उड़ान सीरियल भारत की प्रथम महिला डीजीपी कंचन चौधरी की कहानी थी। कंचन का निधन हो चुका है। कविता चौधरी उनकी छोटी बहन थीं। कविता ने ही उड़ान में कंचन का रोल प्ले किया था।

About Post Author

You may have missed