जदयू के पोल खोल अभियान का तीसरा चरण आज से, पार्टी ऑफिस में काली पट्टी लगाकर पहुंचे नेता और कार्यकर्ता

पटना। जदयू के पोल खोल अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत 15 सितंबर से होगी है। बता दे की JDU लगातार भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चल रहा है। जो की 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें JDU नेता अपने घरों पर काला झंडा और काली पट्टी लगाकर विरोध कर रहे हैं। वही जदयू कार्यालय में भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज काली पट्टी लगाकर पहुंचे। ज्ञात हो कि जातीय गणना के कार्य को बाधित करने का आरोप भाजपा पर लगाते हुए JDU पोल खोल अभियान शुरू किया है। बता दे की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जातीय गणना कार्य शुरू करवाया है। भाजपा इसे साजिश के तहत रोकना चाहती थी। जातीय गणना अति पिछड़ा और शोषित वर्ग के लिए योजना बनाने के उद्देश्य किया गया है। लेकिन, जिस प्रकार से BJP साजिश कर रही है उसी के विरोध में पूरे बिहार में JDU के नेता और कार्यकर्ता अपने घरों पर काला झंडा और काली पट्टी लगाकर विरोध कर रहे हैं। वही JDU के पोल खोल अभियान के पहले चरण में 1 से 5 सितंबर तक सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकल गया था। 7 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया गया।

About Post Author

You may have missed