JDU की हार पर सम्राट चौधरी ने कह दी बड़ी बात, कहा- बिहार तो संभल नहीं रहा है और दिल्ली में चुनाव लड़ने जाते हैं

पटना। दिल्ली में नगर निगम चुनाव का परिणाम आ गया है। वही इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही आप ने 15 सालों से इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस चुनाव में आप ने 134 सीटों पर जीत दर्ज किया। वहीं BJP ने भी 109 सीट पर जीत हासिल किया। लेकिन बिहार की राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक इस बात की चर्चा है कि MCD में मैदान में उत्तरी JDU को का क्या हाल चाल रहा है। अब इसी को लेकर बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। BJP नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। उनकी पार्टी देश भर के BJP विरोधियों को एक साथ करने में लगी हुई है।

लेकिन अब उस पार्टी का एक जुटता का परिणाम देखिए। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कहीं कुछ मालूम नहीं चला। नीतीश कुमार की पार्टी का यहां खता भी नहीं खुल पाया। इसलिए इस परिणाम के बाद नीतीश कुमार को अब PM बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। उनसे सही मायने में बिहार तो संभल नहीं रहा है और दिल्ली में चुनाव लड़ने जाते हैं साथ ही PM बनने का सपना देखते हैं। इसी कारण उनके हाथ से बिहार भी चला जाएगा। वही इस चुनाव में हार के बाद बिहार सरकार के मंत्री और दिल्ली MCD चुनाव में JDU की तरफ से प्रभारी बनाए गए संजय झा ने कहा कि कोई क्या कहता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। JDU ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हमारा प्रयास अपनी उपस्थिति दिखाने का था और हम इसमें सफल रहे। वही उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर तो हमारे उम्मीदवार को राष्ट्रीय पार्टी से भी अच्छे वोट मिले हैं। दिल्ली चुनाव परिणाम से हम निराश नहीं हैं। आने वाले समय में जब नगर निगम का चुनाव होगा तब भी हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और JDU बेहतर प्रदर्शन करेगा।

About Post Author

You may have missed