जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

  • नीतीश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रकोष्ठ : राधाचरण साह

पटना। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानपार्षद राधाचरण साह ने पार्टी मुख्यालय में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. विनोद कुमार सिंह यादव, डॉ. शक्ति सिंह शोला, सौरभ सिंह यादव सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री साह ने इस दौरान कहा कि प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री के विचारों एवं उनकी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साह ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के मनोनयन में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। शीघ्र ही प्रदेश कमिटी और प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी और वे पूरे प्रदेश का दौरा कर बूथ स्तर तक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाएंगे।
जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
उमाशंकर कुशवाहा (पटना), राजू प्रसाद मेहता (भोजपुर), सुधा देवी (बक्सर), मुकेश कुमार सिंह (कैमूर), अमित कुमार वर्मा (रोहतास), चन्द्रशेखर सिंह (गया), अमरेश कुमार (अरवल), अनुज प्रसाद निराला (जहानाबाद), महेश चौधरी (औरंगाबाद), श्रीकांत विद्यार्थी (जमुई), सदन कुमार उर्फ शैलेन्द्र कुमार (बाढ़), सकलदीप कुमार (नालंदा), मो. कासिम उर्फ नन्हु (नवादा), जीतेन्द्र कुमार सिंह (शेखपुरा), अनंत कुमार (लखीसराय), चित्ररेखा देवी (मुंगेर), सच्चिदानंद यादव (बांका), संजीत कुमार सिंह (भागलपुर), विजय कुमार सिंह (नवगछिया), शुभंकर सिंह उर्फ अनुपम सिंह (खगड़िया), किरणदेव पटेल (बेगूसराय), विजय कुमार राय (समस्तीपुर), शिवप्रसाद सुमन उर्फ शिवशंकर प्रसाद (वैशाली), छठी लाल प्रसाद (सारण), आशा देवी (सीवान), अशोक कुमार (गोपालगंज), बिनोद कुमार गुप्ता (मुजफ्फरपुर), अंजनी कुमार सिंह (सहरसा), मो. नईमुद्दीन (सुपौल), कमल चौधरी (मधेपुरा), सुभाष चन्द्र मंडल (कटिहार), सुरेन्द्र नारायण मंडल (पूर्णिया), शाहबाज आलम (किशनगंज), मो. मुर्तजा (अररिया), अरविन्द कुमार महतो (मधुबनी), बिजेन्द्र मुखिया (दरभंगा), देवनारायण साह (शिवहर), राम बेचन साह (सीतामढ़ी), ब्रह्मदेव साह (पूर्वी चंपारण), अम्बेडकर कुमार पटेल (पश्चिमी चंपारण) एवं संजीव कुमार गुप्ता (बगहा)।

About Post Author

You may have missed