August 25, 2026

PATNA : मंत्री संजय झा एवं सुमित सिंह ने किया जन-सुनवाई, कई मामलों को निपटाया

पटना। जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए जदयू के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री संजय झा एवं सुमित कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण हेतु उचित कार्रवाई की।


इस क्रम में मंत्री संजय झा द्वारा जन-सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये दर्जनों कार्यकर्ताओं का जल संसाधन विभाग से संबंधित मामलों के साथ ही अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।
वहीं मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं का विज्ञान प्रावैद्यिकी विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा उपस्थित थे।

You may have missed