October 2, 2023

16 सितंबर को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सितंबर को जदयू राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी की यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री आवास में होगी। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, बिहार के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी एवं विधानमंडल दल के सदस्य तथा पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। श्री कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार एवं केसी त्यागी को स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने निमंत्रित किया है। इस बैठक में विशेष रूप से संगठन को मजबूती देने, पंचायत स्तर तक पार्टी को सुदृढ़ करने, सरकार द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय समेत अन्य विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों शराबबंदी, दहेजबंदी, बालविवाह पर रोक एवं कन्या सुरक्षा की सफलता सुनिश्चित करने पर विचार किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed