जन सुराजियों ने मनाया बिहार दिवस, होली मिलन भी आयोजित

पटना। स्थानीय पाटलिपुत्रा स्थित जन सुराज के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार दिवस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर उन महान विभूतियों को श्रद्धा और शिद्दत से याद किया जिन्होंने बिहार को अलग प्रांत बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया था और जिनके अथक प्रयास से बिहार बंगाल से अलग होकर एक प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार के होमगार्ड के पूर्व डीजी आइपीएस आरके मिश्रा और और आइएएस एनपी मंडल ने देश की आजादी की लड़ाई में बिहार के महान विभूतियों की गतिविधियों का उल्लेख किया और कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बिहार का इतिहास भारत का इतिहास था। देश के इतिहास, राजनीति और संस्कृति में बिहार के महत्वपूर्ण योगदान को भी इस मौके पर याद किया गया। होमगार्ड के पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने बिहार दिवस परिचर्चा के दौरान बिहार दिवस के महत्व और राज्य के उत्थान में जन सुराज चेतना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिचर्चा में बड़ी संख्या में जन सुराजीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए। मुख्य अतिथि ने यह भी बताया कि कैसे जन सुराज चेतना राज्य के उत्थान में भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सुराज का उदेश्य भी बताया। परिचर्चा के तुरंत बाद कार्यालय में ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ने गुलाल लगा कर सबका स्वागत किया। इस मौके पर म्यूजिकल चेयर एवं बैलून फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आयोजन को सफल बनाने में कर्नल जेपी सिंह, ऋषभ आनंद, सोनू सुमन की अहम भूमिका रही।

About Post Author

You may have missed