कई महीनो की नाराजगी के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव भी रहें मौजूद

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के अंदर चल रहा आंतरिक गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। बता दें कि बेटे सुधाकर सिंह को पद से हटाए जाने के बाद नाराज चल रहे जगदानंद सिंह आखिरकार मंगलवार को लालू के समझाने पर पटना के आरजेडी कार्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव उन्‍हें अपनी गाड़ी से लेकर राजद कार्यालय आए। जगदानंद सिंह दो अक्‍टूबर के बाद से कार्यालय नहीं आ रहे थे। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म था।
2 अक्टूबर से पार्टी ऑफिस नहीं आ रहे थे जगदानंद सिंह
बिहार में बीते दिनों सीएम नीतीश और सुधाकर सिंह प्रकरण को लेकर हुए विवाद के बाद जगदानंद सिंह राजद से नाराज़ चल रहे थे। वही उन्होंने आरजेडी ऑफिस आना शुरू नहीं किया है। बता दे की वे 2 अक्टूबर से ही पार्टी ऑफिस नहीं जा रहे थे। वही सीएम नीतीश से जगदानंद सिंह के रिश्ते तल्खी भरे रहे हैं। बेटे सुधाकर सिंह के कृषि मंत्री से इस्तीफा करवाने का दबाव नीतीश कुमार ने ही बनाया था। उसके बाद जगदानंद सिंह ने बेटे के इस्तीफे की घोषणा आरजेडी ऑफिस से की थी। यह और बात है कि जगदानंद सिंह ने इसे बलिदान की संज्ञा दी थी। वही इस बीच यह चर्चा खूब है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक चालों को समझना हर किसी के बूते की बात नहीं। हालांकि जगदानंद सिंह राफ-साफ नेता हैं। जो बातें पार्टी फोरम पर या लालू प्रसाद के सामने बोलने की ही वे अन्य जगहों पर या मीडिया के सामने नहीं बोलते। वही एक बार तो उन्होंने गुस्से में कह भी दिया था। कौन हैं तेजप्रताप मैं राजद में सिर्फ लालू प्रसाद को जानता हूं। लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 25 नवंबर को सिंगापुर जाने वाले हैं। वे चाहते तो हैं कि विवाद खत्म हो लालू प्रसाद ने जगदानंद सिंह को अभी पद पर रहने को कहा है। उन्हें लगता है कि जगदानंद सिंह की पार्टी को अनुशासित रख सकते हैं।

About Post Author

You may have missed