PATNA : राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो आंदोलन की शुरुआत 7 सितम्बर से ; ज्ञान रंजन

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की राहुल गांधी आगामी 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेगें। करीब 3500 किलोमीटर की लंबी यात्रा होगी, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी और सभी राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन भी होगा। वही उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा  का मकसद- इस देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है। भारतीय संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है। महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अमीरी-गरीबी के बीच की दूरी से लड़ना है।

वही प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि आर्थिक रूप से देश में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान हैं। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। वही कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। वही ज्ञान रंजन ने बताया की सामाजिक रूप से देखे तो आज हमें धर्म, जात, प्रांत, भाषा, खानपान इत्यादि के आधार पर बांटा जा रहा है। हर दिन हमें एक दूसरे से लड़ाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। वही आप राजनीतिक रूप से देखे तो आज जनता की आवाज दबाया जा रहा है और संविधान में दिए हमारे अधिकारों को कुचला जा रहा है। राज्यों में जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को पैसा और एजेंसियों का दुरूपयोग करके गिराया जा रहा है। वही राज्यों को समय पर टैक्स का पैसा नहीं मिल रहा है।

About Post Author

You may have missed