पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा; दुर्गापूजा के बाद बदलेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी सिरहन

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों का मौसम अगले दो से तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। कड़ी धूप के कारण लोग थोड़े परेशान रहेंगे। पटना और आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें औरंगाबाद छपरा मोतिहारी बेगूसराय समेत और जिले शामिल हैं। हालाकि 36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी जिला सबसे गर्म रहा है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा पर मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है। बारिश के भी आसार नहीं हैं। हालांकि आने वाले एक हफ्ते के भीतर प्रदेश की कई जिलों में सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सिहरन महसूस होने लगेगी। पटना में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्य स्तर की बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सूर्योदय का समय सुबह 5:48 बजे और सूर्यास्त शाम 5:23 बजे होगा। आज सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 25 डिग्री जैसा महसूस हो सकता हैं। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दोपहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन यह 34 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। इस दौरान 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता लगभग 46% रहेगी। रात होते ही पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस दौरान 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

About Post Author

You may have missed