बिहार पंचायत चुनाव : भोजपुर में मुखिया प्रत्याशी पत्नी हारी तो सदमे में गई पति की जान
भोजपुर। बिहार पंचायत चुनाव के पांचवे चरण की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। बता दे कि वही इस चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों व 845 पंचायतों में गांव की सरकार चुनी जाएगी। जिसके लिए आज 92972 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना। वही कई पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। लेकिन इसी बीच बिहार के भोजपुर से एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, आरा के भोजपुर में चरपोखरी प्रखंड की ठाकुरी पंचायत में पत्नी की हार से पति को बड़ा सदमा लगा हैं। जिस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सके और महिला मुखिया उमीदवार के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई।