भागलपुर : करवा चौथ पर पति ने दिया बीवी को अनोखा तोफा, पत्नी की शादी उसके आशिक से कारवाई

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की करवा चौथ पर्व को पति और पत्नी के अटूट प्रेम के रूप में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मगर बिहार के भागलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। जिस दिन पत्नी को अपने हमसफर के लिए व्रत रखना था। उसी दिन पति ने अपने इश्क की कुर्बानी दे दी और बीवी की शादी उसके आशिक से करवा दी। बता दे की पति-पत्नी की 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 4 बच्चे भी हुए। मिली जानकरी के मुताबिक यह मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना इलाके का है। यहां के एक गांव में रहने वाले श्रवण कुमार नाम के शख्स की शादी 10 साल पहले बांका जिले की रहने वाली पूजा नाम की युवती से हुआ था। ससुराल आने के बाद पूजा की गांव में रहने वाले छोटू नाम के शख्स से मुलाकात हुई। वही धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। वही इस बीच श्रवण और पूजा के 4 बच्चे हुए। मगर पूजा छिपकर अपने आशिक छोटू से मिला करती थी। वही बताया जा रहा है कि करवा चौथ से पहले पूजा ने अपने पति को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। वही उसने कहा कि वह छोटू से शादी करना चाहती है। एक बार तो यह सुनकर श्रवण के पैरों तले जमीन खिसक गई। मगर उसने अपने प्यार की कुर्बानी दी और करवा चौथ के दिन ही पूजा की शादी उसके प्रेमी करवाने का फैसला लिया।

About Post Author

You may have missed