बिहार : नवादा में पति-पत्नी के विवाद में पति की गई जान, पत्नी का अपने जीजा से अवैध संबंध, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप  

नवादा। बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति की संदेहास्पद मौत हो गई। बता दे की मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक नवलेश यादव के भाई मिथिलेश यादव ने बताया की नवलेश की पत्नी पूजा देवी का अपने जीजा से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका नवलेश हमेशा विरोध किया करता था। वह इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद भी हो रहा था। जिसको लेकर पत्नी हमेशा मायके में ही रह रही थी। बता दे की बीते शुक्रवार को ही नवलेश की पत्नी ससुराल आयी थी। और सोमवार को दोनों पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। वही जिसके बाद पंचायती कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाया। वही जिसके बाद पत्नी फिर मायके चली गई। वही मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार की रात्रि ही नवलेश की पत्नी अपने अन्य परिजनों के साथ ससुराल आयी और पति के साथ मारपीट करते हुए उसे जहर खिलाकर हत्या कर दिया। उसके बाद सभी लोग फरार हो गए। वही नरहट थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया की सूचना पर पहुंचे तो देखें की मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। वही प्रथम दृष्टि से जहर खाने से मौत होने की बात कह रहे हैं। वही फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About Post Author

You may have missed