राजीव नगर में जमकर बवाल-70 मकानों पर चला बुलडोजर,विरोध में उतरे लोग,डिप्टी सीएम का आश्वासन भी बेकार …

पटना।राजधानी के राजीव नगर इलाके में जमकर बवाल जारी है।आज सुबह प्रशासन बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स को लेकर राजीव नगर के नेपाली नगर में कथित अवैध रूप से बने 70 मकानों को तोड़ने के लिए पहुंच गया।मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने सर पर छत को बचाने के लिए प्रशासन के सामने पूरी ताकत से जुट गए। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास के सामने इन लोगों ने अपने मकान को बचाने के लिए धरना दिया था।आश्वासन भी मिला था मगर इसके बावजूद आज ध्वस्त करने की कार्रवाई आरंभ की गई।लगभग 2 हजार से अधिक पुलिस बलों के साथ प्रशासन नेपाली नगर में बने 70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है।इस दौरान दीघा अधिग्रहित भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े लगभग सैकड़ों लोग प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन के लिए सड़क पर उतर गए हैं।पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है।उधर अपने मकानों को बचाने के लिए लोग भी संघर्ष कर रहे हैं।इलाके में जमकर बवाल हो रहा है। हालांकि भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।नेपाली नगर से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक पुलिस और प्रशासन के ऊपर स्थानीय लोगों की तरफ से जुड़े रोड़ेबाजी की गई है।उल्लेखनीय है कि सदर अंचलाधिकारी ने राजीव नगर स्थित 90 फीट सड़क के दोनों और बनाए गए मकानों का अधिग्रहण की नोटिस दी थी।कर्पूरी भवन के पीछे दोनों तरफ मकानों का अधिग्रहण कर वहां जजों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है। जिसके बाद मकान बनाकर वहां रह रहे लोगों ने जिला प्रशासन,उच्च अधिकारियों समेत उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद तक गुहार लगाई थी।उपमुख्यमंत्री ने विवाद सुलझा लेने का आश्वासन भी दिया था। मगर आज पुलिस सुबह-सुबह नेपाली नगर पहुंच गई खबर लिखे जाने तक नेपाली नगर में हालात रणक्षेत्र के रूप में तब्दील होने जैसे बन गए थे।

About Post Author

You may have missed