बिहार : नालंदा में मौजूद घोड़ा कटोरा का किया नामकरण, अब गंगा जी राजगृह के नाम से जाना जाएगा

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को हेलीकॉप्टर के जरिए गिरियक के घोड़ा कटोरा पहुंचे। जहां उन्होंने वाटर रिजर्वायर का जायजा लिया। वही मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए साथ ही उन्होंने घोड़ा कटोरा जलाशय को एक नया नाम दिया है। बता दे की अब घोड़ा कटोरा स्तिथ वाटर रिजर्वायर, गंगा जी राजगृह के नाम से जाना जाएगा। वाटर रिजर्वायर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नवादा स्तिथ मोतनाजे में बने वाटर प्यूरीफायर सेक्शन का जायजा लेने गए हैं। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जी का पानी नवादा, नालंदा, गया एवं बोधगया में लोगों के घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह से घोड़ा कटोरा जलाशय का नाम गंगा जी राजगृह रखा गया है। उसी प्रकार गया में गंगा जी गया नाम जलाशय का रखा गया है। वही उन्होंने कहा की पहले फेज में वार्ड नं 1 से 13 तक ट्रायल के तौर पर गंगा जल लोगों के घरों तक पहुँच रही हैं। आने वाले समय में इसे राजगीर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नवादा एवं नालंदा जिले के पुलिस प्रशासन टीम इस मौके पर मुस्तैद दिखी।

About Post Author

You may have missed