PATNA : ज्ञान भवन में 5 दिवसीय होली मेला का आयोजन, 200 से ज्यादा स्टॉल लगे

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास स्थित ज्ञान भवन में होली मेला का आयोजन किया गया। वही यह मेला 23 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक चलेगी। बता दे की 5 दिवसीय इस मेले को बिहार महिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें बिहार की महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया गया। बिहार महिला उद्योग संघ कुछ महिलाओं को जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं उन्हें निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया है। वही इस मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। इस मेले में हस्तकर्धा, हस्तनिर्मित वस्तुओं, आचार, बड़ी, पापड़ के अलावा आधुनिक परिधानों, चाँदी और हीरे के आभूषण, मधुबनी पेंटिंग, मिट्टी से बने बर्तन, ड्राई फ्रूट्स, खिलौने, रोबोटिक्स आदि के स्टॉल लगे हैं। वही इस मेले में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बाहर के राज्यों से भी लोग आकर अपना स्टॉल लगाए हैं। पहले इस मेले के लिए बिहार महिला उद्योग संघ ने 140 स्टाल का लक्ष्य रखा था जो बढ़ के 210 हो गया है। वही बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने कहा कि लगातार कई वर्षों से बिहार महिला उद्योग संघ बिहार की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करता रहा है और उन्हें एक बेहतर बाज़ार उपलब्ध करता रहा है। इस होली मेले को नाबार्ड, महिला एवं बाल विकास निगम और वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार का सहयोग मिला है। वही उन्होंने आगे कहा कि बिहार महिला उद्योग संघ वर्ष में 2 बार ऐसे मेले का आयोजन करता रहा है। अब समय आ गया है की सिर्फ पटना जैसे बड़े शहर ही नहीं हम अन्य जिलों में इस तरह के मेले का आयोजन करें।

About Post Author

You may have missed