PATNA : दिनेश कुमार राय और अधिकारी मकसूद आलम को नीतीश कुमार ने घोषित किया अपना आप्त सचिव, अधिसूचना जारी

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10 अगस्त को 8वीं दफे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वही 9 अगस्त को उन्होंने इस्तीफा दिया था इसके अगले दिन नई सरकार को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। वही महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव को डिप्टी CM बनाया गया है। वही बता दे की नई सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपने दोनों पीएस को फिर से बहाल कर लिया है। वही CM नीतीश ने एक बार फिर से दिनेश कुमार राय को अपना आप्त सचिव नियुक्त किया है। वही इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने दिनेश कुमार राय की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। वही इसके अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मकसूद आलम को भी CM नीतीश कुमार का पीएस नियुक्त किया गया है। वही इनकी सेवा भी सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। वही बताया जा रहा है की यह दोनों अधिकारी पहले भी मुख्यमंत्री के आप्त सचिव थे। वही नई सरकार के शपथ लेने के बाद एक बार फिर से इन दोनों अधिकारियों को वही जिम्मेदारी दी गई है।

About Post Author

You may have missed