बिहार में 10 अप्रैल के बाद शुरू होगा लू का कहर; होगी प्रचंड गर्मी, अलर्ट जारी

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम आज सामान्य बना रहेगा। कड़ी धूप निकलेगी। उत्तरी-पछुआ शुष्क हवा चलने से गर्मी का कम एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल के बाद से ही प्रदेश में लू चलने लगेगी। सभी जिलों के अधिकतम तापमान में भी काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं लगातार दूसरे दिन वैशाली जिले का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले रविवार को सबसे अधिक तापमान वैशाली में ही 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। 1 अप्रैल से प्री मानसून का महीना शुरू हो गया है। उत्तरी-पछुआ शुष्क हवा ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 10 अप्रैल के बाद से ही प्रदेश में लू चलने लगेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस बार अधिक लू चलने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह है अप्रैल की शुरुआत से ही शुष्क पछुआ हवा का चलना। अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। 5 अप्रैल को फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसका थोड़ा बहुत असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। इस वजह से दो-तीन दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ कमी हो सकती है। इसी माह में काल बैसाखी का भी प्रभाव पड़ेगा। इसमें कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और ओला भी गिर सकता है तो कहीं धूल भरी तेज आंधी भी चल सकती है। पिछले साल अप्रैल में पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। दो-तीन दिन वेदर क्लाउडी था। पिछले 24 घंटे के दौरान वैशाली जिला सबसे गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह से ही धूप निकली रहेगी। पछुआ हवा चलने से गर्मी का एहसास काम होगा। पटना का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

About Post Author

You may have missed