दक्षिण बिहार में मौसम विभाग का हीट वेव और लू का अलर्ट जारी, बक्सर बना सबसे गर्म जिला

पटना। बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वही दक्षिण बिहार के छह जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही हैं। वही बताया जा रहा हैं की लू जैसी  बन गई हैं। सूर्य की प्रचंड किरणों के बीच गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, बांका और बक्सर में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले दो दिनों से इन जिलों में आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ बह रही है। शुक्रवार को राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि औरंगाबाद में 41.3 डिग्री, गया में 40.1 डिग्री, रोहतास में 40.8 डिग्री, बांका में 40.6 डिग्री और जमुई में 40 डिग्री पर अधिकतम तापमान पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी इन छह जिलों के लिये हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्म हवाओं की वजह से लू की स्थिति बनी रहेगी। गया में 0.1 डिग्री पारा और ऊपर चढ़ा तो पिछले दो साल की अप्रैल महीने में सबसे अधिक पारे का रिकॉर्ड टूट सकता है। इससे पहले अप्रैल में 17 अप्रैल 2020 को गया का पारा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वही, पिछले 24 घंटे में पटना सहित राज्य के सभी शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। पारे में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बांका में तीन डिग्री तक देखी गई। शेखपुरा में भी अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया और यहां गर्मी की स्थिति रही। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में दो डिग्री, पूर्वी चंपारण में 1.7 डिग्री, भागलपुर में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अररिया में भी अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री तक ऊपर चढ़ा।

पुरवा हवा के प्रभाव से मिली राज्य के शेष हिस्सों में थोड़ी राहत

राज्य के अन्य हिस्सों में पुरवा हवा का प्रभाव है। इस वजह से औसत अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच है। पटना में भी पारा सामान्य के आसपास है। उत्तर बिहार में अभी आंशिक राहत है। चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर शिफ्ट कर गया है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी बिहार में दो, तीन और चार अप्रैल को आंशिक बारिश के आसार जताये हैं। इन जिलों में आंशिक बादल भी छाये रहेंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया की पछुआ के प्रवाह से राज्य के छह जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी इन जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पश्चिम बिहार में औरंगाबाद, गया, रोहतास और बक्सर में लोगों को दोपहर में सचेत रहने की जरूरत है। राज्य के शेष हिस्से में पुरवा का प्रभाव होने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य रहेगा।

About Post Author

You may have missed