August 10, 2026

PATNA : पटना हाईकोर्ट में आज राजीव नगर मामले की हुई सुनवाई, अंतिम निर्णय आने तक कार्रवाई पर लगी रोक

  • गुरुवार 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

पटना। आज राजीव नगर मामले में आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि जब तक फाइनल जजमेंट नहीं आ जाता तब तक किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा। वही राजीव नगर के पीड़ितों को बिजली और पानी मुहैया कराए जाने का भी निर्देश दिया गया है। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने बताया कि राजीव नगर के लोग इस जजमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पटना हाईकोर्ट ने मौजूदा स्थिति को बनाए रखने का निर्देश दिया है। जो जैसे पोजिशन में हैं उसी तरह रहेगा। बिजली और पानी का कनेक्शन लोगों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने आवास बोर्ड के अधिकारियों से जवाब मांगा है कि जब जमीन बेची जा रही थी और कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था तब उस समय क्या कार्रवाई की गयी? इसका जवाब देने का निर्देश कोर्ट ने दिया गया। कोर्ट ने यह भी पूछा कि राजीव नगर इलाके में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई रविवार को ही क्यों की गयी। इसे लेकर संडे का दिन ही क्यों चुना गया। घर खाली कराने से पहले लोगों को समय क्यों नहीं दिया गया। आवास बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर के नाक के नीचे यह सब होता रहा। जिस समय कंस्ट्रक्शन हो रहा था तब क्यों नहीं रोका गया। इस मामले पर अगली सुनवाई गुरुवार 14 जुलाई को दोपहर दो बजे होगी। कोर्ट ने यह संकेत भी दिया है कि जरूरत पड़ी तो इस मामले की जांच विजिलेंस से करायी जाएगी। जिनके मकान बच चुके हैं उनके मकान को नहीं तोड़ा जाएगा।

You may have missed