गोपालगंज में लड़की का अपहरण कर एक साल तक किया रेप, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात

demo pic

  • मामले में कुल 8 लोग संलिप्त, पीडिता ने केस दर्ज करा लगाई न्याय की गुहार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक लड़की को पहले अगवा कर लिया गया और एक साल तक उसका रेप किया गया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसका अबॉरशन करा दिया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कुल 8 लोग संलिप्त थे, जिनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है, जहां एक 13 साल की नाबालिग को किडनैप कर उसके साथ 1 साल तक गंदा काम किया गया। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो बड़ी आसानी से उसका गर्भपात करा दिया गया। घटना को लेकर किशोरी की मां के बयान पर थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपहृत किशोरी की मां ने आरोप लगाया गया है कि 25 जून 2021 को गांव के कुछ लोगों ने उसकी 13 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया था।

वही पीड़िता की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दौरान बीते 15 जून को पीड़ित लड़की भाग कर अपने घर पहुंच गई। घर आते ही उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई कि कैसे उसे किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया और प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉरशन भी करा दिया गया। लड़की की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। लड़की के मां के आवेदन पर मकसूदपुर गांव के मुकेश कुमार, उनके भाई भोला बीन, राजेश बीन, शंभू बीन, अजय बीन सहित आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed