बिहार को बचाना जरुरी, CM नीतीश के 17 वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट : चिराग पासवान

पटना। बिहार को बचाने के लिए नीतीश सरकार को हटाना होगा। बिहार बदहाल हो गया है। अराजक स्थिति उत्पन्न हो गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी ने बिहारवासियों को पंगू बना दिया है, बिहार को बचाना है। यह बात आज मुजफ्फरपुर साइंस कॉलेज के मैदान में आयोजित विशाल ‘जन-संवाद’ सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद आदरणीय चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को बचाना है, तो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट को गांव-गांव तक ले जाना है। उन्होंने कहा की बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेंगी तो बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य होगा। बिहार आधारभूत संरचना तैयार किया जायेगा। रोजगार का सृजन होगा। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए किसी बिहारी को दूसरे प्रदेश में जाना नही पड़ेगा। वही आगे पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 वर्षो के शासनकाल में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ और सुखाड़ से स्थाई निदान के लिए कुछ नही किया। उधोग लगाने के बजाये, हत्या, लूट, बैंक डकैती, अपहरण, बलात्कार का उधोग लगा दिया।

वही आगे चिराग पासवान कहा कि लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं को 2024-2025 के मिशन पर युद्ध स्तर पर काम शुरू करने का मूलमंत्र दिया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही ने किया, संचालन पार्टी के जिला के प्रधान महासचिव राज कुमार पासवान ने किया। वही इस सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. शाहनवाज कैफी, युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार, जिला के प्रभारी सह प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष बिहार संसदीय बोर्ड हुलास पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री ई. रविन्द्र सिंह, युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा सिंह, प्रधान महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष ई. रमेश सिंह, अजय कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव इन्दु कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, आई.टी. सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानु, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, विनीता सिंह, सोनी त्रिवेदी ने सम्बोधित किया।

About Post Author

You may have missed