बिहार : भोजपुर में तीन दिन से लापता महिला का शव बरामद, पानी में डूबने से मौत की आशंका

आरा(भोजपुर)। बिहार के भोजपुर जिले में 3 दिन से लापता एक महिला का शव शनिवार को पोखर से बरामद किया गया। वही उसका शव संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव स्थित महावीर मंदिर के पास पोखर में पड़ा था। वही इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी सरोज राम की 42 वर्षीया पत्नी रेणु देवी है। वही इधर मृतका के पति सरोज राम ने बताया कि वह 3 दिन पहले गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना कुछ कहे निकली थी। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया था। वही इसके बाद परिजन लगातार उसकी खोज करते रहे पर उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। वही उसके बाद परिजनों ने महिला को गायब होने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी गांव में ही महावीर मंदिर के पास पोखर में शव को देख इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत पानी में डूबने के कारण होना माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

About Post Author

You may have missed