भागलपुर में महिला का अर्धनग्न शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में बरौनी-कटिहार रेलखंड के लाखो स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे से शनिवार को एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस एवं लाखो सहायक थाना की पुलिस मामले की छानबीन मृतका के पहचान में जुटी है। घटना लाखो स्टेशन से करीब दो सौ मीटर पश्चिम पोल संख्या-157/5 के निकट स्थित अप रेलवे लाइन किनारे की है। शव की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बेगूसराय जीआरपी पुलिस एवं लाखो सहायक की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय नयानगर विष्णुपुर निवासी विशेश्वर पासवान ने बताया कि आज दोपहर जब हम लोग बाजार जा रहे थे तो रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में महिला का औंधे मुंह पड़ा शव देखा। उसके बाद ग्रामीण एवं प्रशासन को सूचना दिया। उन्होंने बताया कि शव से थोड़ी दूर कपड़ा भी रखा हुआ है। देखकर लगता है कि कहीं और हत्या कर शव फेंका गया है।

About Post Author

You may have missed