गुंडा पंजी में दर्ज शामिल लोगों ने थानों में करायी गयी परेड

डेहरी। अनुमंडल के थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के अवसर पर अपराध में नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिले के पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह के निर्देश पर थानावार गुंडा पंजी का सत्यापन कार्य किया गया। इसे लेकर शुक्रवार को डेहरी नगर थाना में गुंडा पंजी में शामिल लोगों का परेड कराया गया और पंजी का भौतिक सत्यापन भी किया गया। गुंडा पंजी के अनुसार बताया गया कि थाना क्षेत्र के 32 लोगों को नोटिस भेजा गया। जिनमें 12 लोगों ने थानेदार के सामने भौतिक रूप से उपस्थित होकर परेड में भाग लिये। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया जिला मख्यालय से मिले आदेश के बाद पुलिस कप्तान द्वारा जिले के सभी थानेदारों को गुंडा पंजी में दर्ज नामों के लोगों का थाना में परेड कराने का निर्देश देने के बाद पंजी में शामिल 32 को नोटिस का तामिला कराया गया। परेड में शामिल रंजीत कहार, अक्षय कुमार, अभय कुमार, सरफुद्दीन, मेहरूद्दिन उर्फ सलीम अंसारी, मेनूद्दीन, दिपक सिंह उर्फ पंडित, अमन अंसारी, रिंकी कुमार, रवि सिंह , शंकर शर्मा, आशिफ आलम सहित सभी 12 लोगों की हाजिरी ली गयी और वर्तमान में उनके द्वारा हो रहे कार्योँ की जानकारी भी ली गयी। नोटिस मिलने के बाद भी परेड से अनुपस्थित रहे लोगों के बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुट चुकी है। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि गुंडा पंजी में कई ऐसे लोगों का नाम दर्ज है जिनकी उम्र अधिक हो चुकी है या मुख्यधारा में वापस लौट चुके हैं। पंजी में सुधार लाकर उन लोगों का नाम हटाया जायेगा वहीं थाने में परेड कराये गये पंजी के आधार पर 12 लोगों ने परेड में शामिल हुये। इस उद्देश्य में पंजी से नाम हटाने के लिये लोगों को चिह्नित करना है।

About Post Author

You may have missed