वैशाली में लॉज में पॉलिटेक्निक की छात्रा से गार्ड ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हाजीपुर। वैशाली में धनतेरस की रात पॉलिटेक्निक की छात्रा से दुष्कर्म हुआ। छात्रा 30 कमरे के लॉज में अकेली थी। बाकी बच्चियां दीपावली को लेकर अपने घर चली गई थी। अकेली छात्रा को देख लॉज के गार्ड ने फायदा हुआ। गार्ड ने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दे कहा तुम अकेली हो, तुमको डर लगेगा, हम यहीं सो जाते हैं, जब छात्रा ने मना कर दिया तो कुछ देर बाद फिर से आरोपी ने दरवाजा खटखटाया। इस बार आरोपी ने नया बहाना बनाया। उसने चॉकलेट देने की बात कही। हालांकि छात्रा ने फिर भी मना किया था, पर अंत में उसने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद 60 साल के गार्ड मोहम्मद हकीम ने 19 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेलसर ओपी क्षेत्र का है। पीड़िता भी अपने दीपावली में अपने घर जा रही थी, पर बदनसीबी के कारण वह नहीं जा सकी। उसकी ट्रेन किसी कारण छूट गई। फिर उसे लॉज में आकर रहना पड़ा। उसकी सहेलियां भी घर जा चुकीं थीं। लॉज में पीड़िता के साथ कोई नहीं था। ट्रेन छूटने के बाद उसके पास लॉज में रहने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था। वो कमरे में अकेली रह रही थी। इसी दौरान रात में आरोपी गार्ड ने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी और चॉकलेट देने की बात कही। पीड़िता ने दरवाजा खोला। जिसके बाद उसके साथ गलत हो गया। पीड़िता ने कहा कि हम लॉज में रहते हैं। दीपावली की छुट्टी हुई तो सभी सहेलियां घर चली गई थी। मेरी ट्रेन छुट गई थी। सुबह में हम घर जाते ही, लेकिन रात में अंकल ने जबरन गेट खुलवाया। उन्होंने कहा कि तुमको डर लगेगा.. हम यहीं सो जाए। मैंने मना कर दिया। वापस साढ़े आठ बजे दोबारा आए तो मैंने कहा कि क्या काम है। गेट खोले तो कहा चॉकलेट लाएं है खा लो। मैंने मना किया पर उन्होंने कहा कि तुम्हें खाना पड़ेगा। मेरे साथ रेप किया। मेरा फोन का रिचार्ज 15 दिन पहले खत्म हो गया था। रात 9 नौ बजे मां फोन की थी। मैंने सारी बात बताई। मेरे भाई ने मेरा फोन रिचार्ज कराया। मैंने अपने मामा को फोन लगाया। वे पटना में रहते हैं। उन्होंने कहा कि तुम डायल 112 पर फोन करो। जबतक पुलिस नहीं आए। तुम दरवाजा नहीं खोलना। पुलिस आई तो सारी घटना बताई। मैं जीना नहीं चाह रही थी। मैं अपने घर को छोड़कर आई। ऐसा होगा तो कैसे कोई लड़की पढ़ पाएगी। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पटेढ़ी बेलसर ओपी पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी लॉज के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा लॉज के गार्ड ने पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ रेप किया है। पॉलिटेक्निक की छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने दरवाजा खुलवाया था। इसके बाद उसके साथ रेप किया है। घटना की सूचना के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed